दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में एन्काउंटर, पुलिस ने ढेर किए दो नामी बदमाश

दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में एन्काउंटर, पुलिस ने ढेर किए दो नामी बदमाश!


दिल्ली में आज तड़के पुलिस ने एक एन्काउंटर में दो बदमाशों को ढेर कर दिया। इन बदमाशों का नाम राजा कुरेशी और रमेश बहादुर था। इन दोनों पर कई आपराधिक मामले चल रहे थे। इसी महीने करावल नगर में भी इन दोनों ने मर्डर किया था। इसके साथ ही पुलिस अन्य कई मामलों में भी इन दोनों की तलाश कर रही थी। 


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों अपराधियों और स्पेशल सेल के बीच सुबह 5 बजे के आसपास एनकाउंटर हुआ। एन्काउंटर के दौरान दोनों पुलिस की गोली से घायल हो गए। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों पर कई मुकदमे थे, हाल ही में 12 तारीख को करावल नगर में मर्डर किया था।  इसके अलावा ये दोनों और भी कई अपराधों में शामिल रहे थे।


Popular posts from this blog

मैक्स अस्पताल के कंट्री हेड का स्वागत

आयुर्वेद और एलोपैथ को मिलाने के खिलाफ हुआ एएमए प्रयागराज

Inner Wheel Club Allahabad East Cancer Awareness Programme